20 February 2022

एलआईसी डेथ क्लेम फॉर्म 3788 को कैसे भरें

एलआईसी डेथ क्लेम फॉर्म 3788 को कैसे भरें

एलआईसी डेथ क्लेम फॉर्म 3788 को कैसे भरें

जीवन बीमा बाजार पर आज के आर्टिकल की सहायता से, हम भारतीय जीवन बीमा निगम के मृत्यु दावा प्रपत्र संख्या 3788 के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। एलआईसी के मृत्यु दावा प्रपत्र संख्या 3788 को एजेंट की गोपनीय रिपोर्ट के रूप में भी जाना जाता है। मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3788 उस एजेंट द्वारा भरा जाता है, जिसने मृत पॉलिसीधारक के जीवन पर जीवन बीमा पॉलिसी बेची थी।


मृत्यु दावा प्रपत्र संख्या 3788 भरते समय बरतें सावधानी- 

वैसे भारतीय जीवन बीमा निगम के किसी भी फॉर्म को भरते समय सावधानी बरतने की जरूरत होती है और किसी भी फॉर्म में पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर देना अनिवार्य होता है।

लेकिन जब डेथ क्लेम की बात आती है, तो आपको फॉर्म में पुछे जाने वाले सभी सवालों के सही जवाब देना अनिवार्य होता है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मृत्यु दावा या तो रद्द किया जा सकता है या मृत्यु दावा प्राप्त होने में देरी हो सकती है।

अब एलआईसी का डेथ क्लेम फॉर्म 3788 एलआईसी के एजेंट द्वारा भरा जाता है, तो उस एजेंट को यह ध्यान रखना चाहिए कि डेथ क्लेम फॉर्म नंबर 3788 में पूछे गए सभी सवालों के सही जवाब ही भरे जाएं। इस फॉर्म को भरने से पहले, एजेंट को खुद ही अपने पॉलिसीधारक के मौत के सही कारण की जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए।

यदि मृत्यु दावा प्रपत्र संख्या 3788 में एजेंट द्वारा गलत सूचना दी जाती है, तब निगम यह मानता है कि एजेंट निगम को धोखा दे रहा है। ऐसे एजेंट के खिलाफ निगम कानूनी कार्रवाई कर सकता है। मृत्यु दावे के गलत भुगतान के मामले में, मृत्यु दावे की राशि उस एजेंट के कमीशन से भी काटी जा सकती है, जिसने गलत जानकारी प्रस्तुत की है। इतना ही नहीं निगम को गलत सूचना देने वाले एजेंट की एजेंसी को भी समाप्त किया जा सकता है।


LIC का मृत्यु दावा प्रपत्र 3788 डाउनलोड करें-

अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट हैं। तो आपको अपने व्यवसायिक जीवन में कई बार मृत्यु के दावे का सामना करना पड़ेगा। इसलिए, आपके लिए डेथ क्लेम के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी हो जाता है। 

हम अपने विभिन्न लेखों और वीडियो के माध्यम से मृत्यु के दावे की पूरी जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं। आपकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एलआईसी का डेथ क्लेम फॉर्म नंबर 3788 फॉर्म डमी डेटा के साथ तैयार किया गया है और इसे पीडीएफ फाइल में बदल दिया गया है। यह पीडीएफ फाइल आपके साथ साझा की जा रही है। ताकि आप इसे डाउनलोड कर सकें और जान सकें कि इस फॉर्म को कैसे भरना है? पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें-

Download Death Claim Form 3788



एलआईसी डेथ क्लेम फॉर्म नंबर 3788 कैसे भरें-

एलआईसी डेथ क्लेम फॉर्म 3788 कैसे भरें, डेथ क्लेम फॉर्म नंबर 3788 भरते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, एलआईसी डेथ क्लेम फॉर्म नंबर 3788 में पूछे गए सवालों का वास्तविक महत्व क्या है या एलआईसी इन सवालों के जरिए क्या जानना चाहता है, इसकी पूरी जानकारी वीडियो के माध्यम से दी जा रही है।

अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट हैं तो आपके लिए हमारी राय होगी कि आप हमारा पूरा वीडियो ध्यान से देखें और उसमें बताए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों को नोट कर लें। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।





मृत्यु दावे की यह जानकारी आपको होनी चाहिए-

  • एलआईसी की पॉलिसी में मृत्यु दावे का प्रोसेस क्या होता है - क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी की पॉलिसी में डेथ क्लेम के कौन क्लेम कर सकते है - क्लिक कीजिये 
  • बच्चो की पॉलिसी और लोन कराई गई पॉलिसी में मृत्यु दावे में होती है समस्या - क्लिक कीजिये 
  • मृत्यु दावे में कौन कौन से दस्तावेज लगते है और किन कारणों से मृत्यु दावा विलम्ब होता है अथवा रिजेक्ट होता है - क्लिक कीजिये 
  • यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु सोसाइट की वजह से हुई है, यदि नॉमिनी और पॉलिसीधारक दोनों की मृत्यु हो चुकी है अथवा पॉलिसीधारक गुम है तो एलआईसी पॉलिसी में क्लेम करने का क्या नियम होता है- क्लिक कीजिये  
  • जीवन बीमा पॉलिसी के लिए कैसे पहचानेंगे कि डेथ क्लेम एक्सीडेंटल है अथवा नार्मल- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी में मृत्यु दावा प्रक्रिया शुरू करने से पहले जरूर जान लें यह बाते- क्लिक कीजिये


एलआईसी मृत्यु दावा के फॉर्म को भरने की जानकारी-

  • पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाने पर सबसे पहले एलआईसी को कैसे सूचित करते है- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3783 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3785 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3816 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3784 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3788 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3801 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये 


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.