21 January 2022

LIC Form 3785 Kaise Bhare | 3785 Dummy Form

 LIC Form 3785 Kaise Bhare

LIC Form 3785 Kaise Bhare


जीवन बीमा पॉलिसियों का मूल उद्देश्य परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। अब अगर जीवन बीमा पॉलिसी में पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है। तब जीवन बीमा पॉलिसी का दावेदार बीमा कंपनी को बीमा पॉलिसी का मृत्यु दावा प्राप्त करने के लिए सूचित करता है। 

भारत में जीवन बीमा के क्षेत्र में कुल 24 कंपनियाँ कार्यरत हैं। भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी, जिसे हम भारतीय जीवन बीमा निगम के नाम से जानते हैं। इस जीवन बीमा कंपनी की पॉलिसियों में मृत्यु दावा प्रक्रिया कैसे पूरी होती है? जीवन बीमा बाजार के विभिन्न लेखो की सहायता से इसकी जानकारी क्रमशः प्रस्तुत की जा रही है।

भारतीय जीवन बीमा कंपनी की पॉलिसियों में मृत्यु होने की स्थिति में निगम को पहले इसकी सूचना देनी होती है। एलआईसी पॉलिसी में क्लेम की रिपोर्ट कैसे करें? इसकी जानकारी "जीवन बीमा बाजार" के पूर्व लेख में प्रस्तुत की जा चुकी है। अगर आप यह जानकारी चाहते हैं तो - यहां क्लिक करें


एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म -

जब भारतीय जीवन बीमा निगम को किसी पॉलिसी के मृत्यु दावे के संबंध में जानकारी प्राप्त होती है, इसके साथ ही निगम उस पॉलिसी को मृत्यु दावे के लिए पंजीकृत करता है।

इसके बाद पॉलिसीधारक की मृत्यु के अनुसार निगम उस पॉलिसी के दावेदार को कुछ फॉर्म देता है। पॉलिसीधारक के मृत्यु के बाद, मृत्यु के दावे को स्वीकार्य करने के लिए निगम द्वारा दिए जाने वाले फॉर्मो को एलआईसी का डेथ क्लेम फॉर्म कहा जाता है।

इन सभी प्रपत्रों को दावेदार द्वारा पूरी तरह भरा जाना होता है। फॉर्म भरते समय निगम द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना भी बहुत जरूरी होता है। आज के लेख में हम विस्तार से समझेंगे कि एलआईसी का मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3785 कैसे भरा जाता है?

एलआईसी डेथ क्लेम फॉर्म 3785 डाउनलोड करने के लिए - यहां क्लिक करें


एलआईसी का डेथ क्लेम फॉर्म 3785 कौन भरता है -

ऐसा व्यक्ति, जो मृत पॉलिसीधारक एवं उस पॉलिसी के मृत्यु दावे के दावेदार से संबंधित नहीं होना चाहिए। ऐसे किसी व्यक्ति के द्वारा एलआईसी के डेथ क्लेम फॉर्म 3785 को भरवाना चाहिए। 

परन्तु वह व्यक्ति जो एलआईसी के डेथ क्लेम फॉर्म 3785 को भरेगा। यह जरूरी है कि वह मृत पॉलिसीधारक को अच्छी तरह से जानता हो। इसके अलावा, व्यक्ति ने मृत पॉलिसीधारक के मृत शरीर को देखा है और अंतिम संस्कार (दाह संस्कार या दफन) के स्थान पर मौजूद है।

एलआईसी के डेथ क्लेम फॉर्म 3783A को कैसे भरते है, जानने के लिए - यहाँ क्लिक कीजिये 


एलआईसी डेथ क्लेम डमी डाटा फॉर्म 3785 डाउनलोड करें - 

अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट हैं। फिर आपके लिए एलआईसी डेथ क्लेम के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी हो जाता है। हम यह भी महसूस करते हैं कि भविष्य में किसी ग्राहक के मृत्यु दावे का भुगतान दिलाने के लिए जब आप फॉर्म भरने का सुझाव दे रहे हो, उस समय आप स्वयं भी भ्रमित हो सकते हैं।

तो आपकी समस्या के समाधान के लिए हमने विशेष रूप से आपके लिए डमी डेटा के साथ एलआईसी का डेथ क्लेम फॉर्म नंबर 3785 तैयार किया है। अगर आप इस फॉर्म को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।


Download File



मृत्यु दावे की यह जानकारी आपको होनी चाहिए-

  • एलआईसी की पॉलिसी में मृत्यु दावे का प्रोसेस क्या होता है - क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी की पॉलिसी में डेथ क्लेम के कौन क्लेम कर सकते है - क्लिक कीजिये 
  • बच्चो की पॉलिसी और लोन कराई गई पॉलिसी में मृत्यु दावे में होती है समस्या - क्लिक कीजिये 
  • मृत्यु दावे में कौन कौन से दस्तावेज लगते है और किन कारणों से मृत्यु दावा विलम्ब होता है अथवा रिजेक्ट होता है - क्लिक कीजिये 
  • यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु सोसाइट की वजह से हुई है, यदि नॉमिनी और पॉलिसीधारक दोनों की मृत्यु हो चुकी है अथवा पॉलिसीधारक गुम है तो एलआईसी पॉलिसी में क्लेम करने का क्या नियम होता है- क्लिक कीजिये  
  • जीवन बीमा पॉलिसी के लिए कैसे पहचानेंगे कि डेथ क्लेम एक्सीडेंटल है अथवा नार्मल- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी में मृत्यु दावा प्रक्रिया शुरू करने से पहले जरूर जान लें यह बाते- क्लिक कीजिये


एलआईसी मृत्यु दावा के फॉर्म को भरने की जानकारी-

  • पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाने पर सबसे पहले एलआईसी को कैसे सूचित करते है- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3783 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3785 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3816 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3784 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3788 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये 
  • एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3801 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये 



एलआईसी के डेथ क्लेम फॉर्म 3785 को कैसे भरें -

LIC का डेथ क्लेम फॉर्म 3785 कैसे भरें, इसे आसान और सहज बनाने के लिए हमने विशेष रूप से आपके लिए एक वीडियो तैयार किया है। इस वीडियो में एलआईसी के डेथ क्लेम फॉर्म नंबर 3785 में पूछे गए सभी सवालों के बारे में विस्तार से बताया गया है। प्रश्न का उद्देश्य क्या हो सकता है और उन प्रश्नों के संभावित उत्तर क्या हो सकते हैं। इसकी जानकारी को भी इस वीडियो में विस्तार से बताया गया है।

अगर आप पॉलिसीधारक हैं। तो आप इस वीडियो को पूरा देखें और एलआईसी फॉर्म नंबर 3785 भरने के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आपके लिए हमारी राय यह भी होगी कि आप इस संबंध में अपनी जीवन बीमा पॉलिसी के नामांकित व्यक्ति को भी जागरूक करें।

अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट हैं। तो आपके लिए भी हमारी यही राय होगी कि आप इस वीडियो को ध्यान से देखें और जरूरी दिशा-निर्देशों का नोट्स जरूर तैयार कर लें। यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपको इसके बारे में अपने पॉलिसीधारकों को सुझाव देने होंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.