LIC Form 3784-B Kaise Bhare
जीवन बीमा बाजार पर आज के आर्टिकल की सहायता से, हम भारतीय जीवन बीमा निगम के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3784-B के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। एलआईसी डेथ क्लेम फॉर्म नंबर 3784-B को मेडिकल अटेंडेंट सर्टिफिकेट के रूप में भी जाना जाता है।
बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद, जब उस पॉलिसी के लिए दावा निगम को प्रस्तुत किया जाता है। तब पॉलिसी की स्तिथि के अनुसार, निगम दावेदार को कुछ मृत्यु दावा फॉर्म डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजता है।
जब दावेदार को ये डेथ क्लेम फॉर्म मिल जाता है, तो दावेदार को इन सभी डेथ क्लेम फॉर्म को भरकर जल्द से जल्द निगम को लौटाना चाहिए।
एलआईसी के इन सभी डेथ क्लेम फॉर्म में 3784-B भी होता है। इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि आपको इस फॉर्म के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त हो।
डेथ क्लेम फॉर्म 3784-B जानकारी जरूरी क्यों-
एलआईसी का मृत्यु दावा फॉर्म 3784-B को उस डॉक्टर के द्वारा भरा जाता है, जिसने अंतिम बार मृत पॉलिसीधारक का इलाज किया था। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि अगर एलआईसी का डेथ क्लेम फॉर्म नंबर 3784-B डॉक्टर द्वारा भरा जाता है। तो यह जानकारी आपके लिए कैसे उपयोगी होगी?
अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि अगर जीवन बीमा पॉलिसी में मृत्यु का दावा आता है। तो आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि मृत्यु का दावा दाखिल करते समय किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं और उस प्रश्न से संबंधित किस तरह के उत्तर दिए जाते हैं।
जब आप यह सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद एक नए बीमा के लिए प्रपोजल फॉर्म भरते हैं। तब आप जीवन बीमा के लिए सही व्यक्ति का चयन कर सकते हैं और आप नया बीमा प्रपोजल फॉर्म सही सही भरने में सक्षम होंगे।
LIC डेथ क्लेम फॉर्म 3784-B डाउनलोड करें -
अगर आप एलआईसी में अभिकर्ता के तौर पर काम करते हैं। तब आपके लिए इस फॉर्म के बारे में पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी हो जाता है। हमें लगता है कि भविष्य में जब भी आप किसी मृत्यु दावे का फॉर्म भरते समय असमंजस की स्थिति में हों तो इस फॉर्म की सैंपल प्रति आपके लिए मददगार साबित होगी।
इसलिए, हम डमी डेटा के साथ एलआईसी के डेथ क्लेम फॉर्म नंबर 3784-बी को भरकर आपके साथ साझा कर रहे हैं। आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलआईसी डेथ क्लेम फॉर्म 3784-B कैसे भरें -
एलआईसी डेथ क्लेम फॉर्म 3784-B फॉर्म कैसे भरें? इसकी सरल हिंदी भाषा में जानकारी वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत की जा रही है। इस वीडियो में एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म 3784-B का पूरा विवरण प्रस्तुत किया गया है।
फॉर्म 3784-बी में पूछे गए प्रश्नों का उद्देश्य क्या है और उनके संभावित उत्तर क्या होने चाहिए। इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।
अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम में एजेंसी का व्यवसाय करते हैं। तो आपके लिए हमारी राय यही होगी कि आप नीचे शेयर किए जा रहे इस पूरे वीडियो को ध्यान से देखें और जरूरी सवालों को नोट कर लें-
मृत्यु दावे की यह जानकारी आपको होनी चाहिए-
- एलआईसी की पॉलिसी में मृत्यु दावे का प्रोसेस क्या होता है - क्लिक कीजिये
- एलआईसी की पॉलिसी में डेथ क्लेम के कौन क्लेम कर सकते है - क्लिक कीजिये
- बच्चो की पॉलिसी और लोन कराई गई पॉलिसी में मृत्यु दावे में होती है समस्या - क्लिक कीजिये
- मृत्यु दावे में कौन कौन से दस्तावेज लगते है और किन कारणों से मृत्यु दावा विलम्ब होता है अथवा रिजेक्ट होता है - क्लिक कीजिये
- यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु सोसाइट की वजह से हुई है, यदि नॉमिनी और पॉलिसीधारक दोनों की मृत्यु हो चुकी है अथवा पॉलिसीधारक गुम है तो एलआईसी पॉलिसी में क्लेम करने का क्या नियम होता है- क्लिक कीजिये
- जीवन बीमा पॉलिसी के लिए कैसे पहचानेंगे कि डेथ क्लेम एक्सीडेंटल है अथवा नार्मल- क्लिक कीजिये
- एलआईसी में मृत्यु दावा प्रक्रिया शुरू करने से पहले जरूर जान लें यह बाते- क्लिक कीजिये
एलआईसी मृत्यु दावा के फॉर्म को भरने की जानकारी-
- पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाने पर सबसे पहले एलआईसी को कैसे सूचित करते है- क्लिक कीजिये
- एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3783 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये
- एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3785 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये
- एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3816 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये
- एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3784 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये
- एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3788 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये
- एलआईसी के मृत्यु दावा फॉर्म संख्या 3801 को कैसे भरते है- क्लिक कीजिये
Thankyou so much for this information.
जवाब देंहटाएं