18 February 2023

लैप्स SB प्लान रिवाइव कराने हेतु सामग्री

लैप्स SB प्लान रिवाइव कराने हेतु सामग्री

लैप्स SB प्लान रिवाइव कराने हेतु सामग्री





अगर आप यह सोचते है कि सिर्फ नई बीमा पॉलिसी बेचकर एक सफल अभिकर्ता बन सकते है। तो माफ़ कीजियेगा, आप गलत सोच रहे है। अगर आप नई पॉलिसी बेचते है और आपकी पुरानी पॉलिसी लैप्स होती जाती है। तो आप कभी भी सफल नहीं हो सकते है। आपको हमेसा यह कोशिश करना होगा कि आपकी कोई भी पॉलिसी लैप्स न हो।


यदि आपकी कोई पॉलिसी लैप्स हो भी गई है। तो आपको कोशिस करना चाहिए कि आपके द्वारा बेचीं गई सभी पॉलिसियां जो लैप्स हो चुकी है, रिवाइव हो जाये।


जीवन बीमा बाजार के इस लेख में आपको कुछ विशेष सामग्री प्रदान किया जा रहा है। जिसका उपयोग करके आप अपनी बंद हो चुकी जीवन बीमा पॉलिसी को फिर से चालू कर सकते है।





किन पॉलिसियों में सामग्री का उपयोग होगा-

एलआईसी की ऐसी पॉलिसियां, जो सहभागिता हितलाभ प्रदान करती है और लैप्स हो चुकी है। उन पॉलिसियों के लिए, यहाँ पर साझा किये जाने वाले सामग्री का उपयोग किया जा सकता है।


लेकिन आपको यहाँ पर यह ध्यान रखना होगा कि यह सभी सामग्री तभी उपयोगी होंगी, जब सहभागिता हितलाभ की तिथि बीत चुकी हो।


उदाहरण- एक पॉलिसी पहले से लैप्स चल रही है। अब मान लीजिये इस पॉलिसी से 28 जनवरी 2023 को सहभागिता हितलाभ का भुगतान होना था। लेकिन पॉलिसीधारक ने 28 जनवरी 2023 तक अपने पॉलिसी की प्रीमियम नहीं जमा की है। ऐसी किसी भी पॉलिसी में 29 जनवरी 2023 के बाद से, यहाँ पर प्रस्तुत किये जाने वाले सामग्री का उपयोग किया जा सकता है।


सामग्री का उपयोग कैसे करें-

यहाँ पर आपको टेक्स्ट मैसेज दिए जा रहे है। आप फाइल को डाउनलोड कर लें। इसके बाद टेक्स्ट मैसेज को कॉपी पेस्ट करके मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज भेज कर इसका लाभ ले सकते है।


पॉलिसी को रिवाइव करने के लिए कुछ इमेज भी शेयर किया जा रहा है। आप इसका उपयोग व्हाट्सएप्प मैसेज अथवा फेसबुक मेसेंजर के लिए कर सकते है। इसके अतिरिक्त आपको ईमेल टेम्पलेट भी दिए जा रहे है। जिसका उपयोग ईमेल की सहायता से किया जा सकता है।





प्रत्येक माह के लिए सामग्री प्राप्त करें-

यहाँ पर सभी महीनो के नाम दिए जा रहे है। आप जिस किसी भी महीने के लिए सामग्री प्राप्त करना चाहते है। उसके नाम के ऊपर क्लिक करें।












No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.