19 August 2022

LIC Policy Ko Kaise Restart Kare

LIC Policy Ko Kaise Restart Kare

LIC Policy Ko Kaise Restart Kare


एलआईसी की लैप्स पॉलिसी को कैसे पुनर्जीवित किया जा सकता है? जीवन बीमा बाजार के इस लेख में इस जानकारी के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

भारतीय जीवन बीमा निगम में कई पॉलिसी उपलब्ध हैं। हर पॉलिसी की टर्म एंड कंडीशन दूसरी पॉलिसी से अलग हो सकता है। जीवन बीमा बाजार के इस लेख द्वारा जो जानकारी दिया जा रहा है, वह अधिकतम पॉलिसियों के नियमों को ध्यान में रखकर दिया जा रहा है। 

हम अपने पाठकों से अनुरोध करते हैं कि यह जांच लें कि आपकी पॉलिसी को पुनर्जीवित करने के नियम और शर्ते क्या है? यह जानकारी आपके पॉलिसी बांड में लिखी हुई होती है।

जीवन बीमा बाजार का यह लेख ऐसी पॉलिसियों के पुनर्जीवित के संबंध में जानकारी देने जा रहा है, जिनके पॉलिसी धारक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है। जब पॉलिसीधारक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, तो उस पॉलिसी को पुनर्जीवित करने के लिए फॉर्म नंबर 680 भरना होता है। इस फॉर्म को कैसे भरें इसकी जानकारी भी इस लेख में दी जा रही है।



एलआईसी पॉलिसियों में ग्रेस पीरियड क्या है-

पॉलिसीधारक की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपनी जीवन बीमा पॉलिसियों में प्रीमियम जमा करने के लिए विभिन्न तरीके तैयार किए हैं। पॉलिसीधारक अपनी सुविधा के अनुसार मासिक मोड, त्रैमासिक मोड, अर्धवार्षिक मोड या वार्षिक मोड में अपनी पॉलिसी का प्रीमियम जमा कर सकता है।

पॉलिसी धारक बीमा पॉलिसी खरीदते समय प्रीमियम भुगतान का तरीका चुनता है। हालांकि, पॉलिसी अवधि के दौरान भी प्रीमियम भुगतान के तरीके को बदला जा सकता है।

अब यदि कोई पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी का प्रीमियम पूर्व निर्धारित तिथि तक जमा नहीं कर पाता है। फिर एलआईसी प्रीमियम जमा करने के लिए कुछ समय की छूट देता है। इस छूट की अवधि को ही उस पॉलिसी का ग्रेस पीरियड कहा जाता है।


एलआईसी पॉलिसी में ग्रेस पीरियड कितने दिनों का होता है-

यदि पॉलिसी के प्रीमियम का मासिक भुगतान किया जाता है, तो नियत तारीख के बाद 15 दिनों का ग्रेस पीरियड होता है। इसी तरह, यदि पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान तिमाही, अर्धवार्षिक या वार्षिक रूप से किया जाता है, तो ऐसी पॉलिसियों के लिए यह छूट अवधि 30 दिन हो जाती है।

यदि पॉलिसीधारक ग्रेस पीरियड के भीतर अपनी पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान कर देता है, तो उसे कोई विलंब शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है और एलआईसी पॉलिसी इस ग्रेस पीरियड के भीतर जोखिम कवर की सुविधा प्रदान करती है।


कब एलआईसी पॉलिसी को लैप्स माना जाता है-

जब पॉलिसी धारक ग्रेस पीरियड के भीतर अपनी पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान करने में असमर्थ होता है, तब उसकी पॉलिसी लैप्स हो गई मानी जाती है। एलआईसी की लैप्स पॉलिसी जोखिम कवर का लाभ प्रदान नहीं करती है। एक पॉलिसी जो लैप्स हो गई है उसे लेट फीस के साथ प्रीमियम का भुगतान करके पुनर्जीवित किया जा सकता है।


एलआईसी पॉलिसी को कब पुनर्जीवित करना पड़ता है-

यदि एलआईसी पॉलिसी जारी होने की तारीख से पहले 5 वर्षों के भीतर लैप्स हो जाती है, तो ऐसी पॉलिसी को सभी प्रीमियमों के साथ विलंब शुल्क का भुगतान करके, प्रथम अदेय प्रीमियम तिथि से 6 महीने के भीतर पुनर्जीवित किया जा सकता है।

यदि पॉलिसी जारी होने की तारीख से 5 साल बाद लैप्स हो जाती है, ऐसी पालिसी की प्रथम अदेय तिथि से 1 वर्ष के भीतर सभी प्रीमियम और विलंब शुल्क के साथ जमा करके पुनर्जीवित किया जा सकता है।

उपरोक्त में बताए गए समय सीमा के भीतर अगर पॉलिसी को पुनर्जीवित नहीं किया जाता है। तब ऐसी पॉलिसियों को पुनर्जीवित करने के लिए रिवाइवल प्रक्रिया से गुजरना होता है। जब पॉलिसी धारक की अवस्था 18 वर्ष या उससे ऊपर होती है तब रिवाइवल प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित तरीकों को अपनाना पड़ता है। 

  • रिवाइवल फॉर्म 680 को भरना पड़ेगा
  • पॉलिसी धारक का फोटो पहचान पत्र 
  • पॉलिसी धारक का निवास प्रमाण पत्र
  • रिवाइवल कोटेशन (शाखा कार्यालय से प्राप्त होगा)
  • मेडिकल प्रमाण पत्र (पॉलिसी के नियमों के अनुसार)


एलआईसी फॉर्म नंबर 680 कैसे भरें-

एलआईसी की लैप्स पॉलिसी को पुनर्जीवित करने के लिए फॉर्म नंबर 680 भरना होगा। एलआईसी का फॉर्म नंबर 680 भरते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और एलआईसी का फॉर्म नंबर 680 कैसे भरना है। इसकी जानकारी वीडियो के जरिए दी गई है, कृपया नीचे दिए गए वीडियो को ध्यान से देखें-




एलआईसी फॉर्म नंबर 680 डाउनलोड करें-

वैसे तो एलआईसी के फॉर्म संख्या 680 को के किसी भी शाखा कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन यदि आप एलआईसी के शाखा कार्यालय तक पहुंचने में असमर्थ हैं। तो नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके एलआईसी के फॉर्म संख्या 680 को डाउनलोड कर सकते हैं। 

एलआईसी के फॉर्म संख्या 680 को डाउनलोड करने हेतु- यहाँ क्लिक कीजिये

एलआईसी के फॉर्म संख्या 680 के सैंपल फाइल को डाउनलोड करने हेतु- यहाँ क्लिक कीजिये

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.