21 October 2021

Some Questions of LIC Agents

Some Questions of LIC Agents

Some Questions of LIC Agents - Jeevan Bima Bazaar


जीवन बीमा व्यवसाय में कई बार एक अभिकर्ता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान होना पड़ता है। जीवन बीमा बाजार की आज की इस पोस्ट में, आपकी इन्हीं कुछ समस्याओं के समाधान को लेकर हम उपस्थित हुए हैं। हमारी यूट्यूब चैनल रितेश एलआईसी एडवाइजर पर कुछ अभिकर्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए, हमने इस पर एक वीडियो भी बनाई हुई थी। उस वीडियो को भी यहां पर प्रस्तुत किया जा रहा है। 

यदि आप भी इस पोस्ट में बताए गए प्रश्नों को लेकर परेशान हैं अथवा इन प्रश्नों के उत्तर जानना चाहते हैं। तब जीवन बीमा बाजार की आज की यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी। 


पहला प्रश्न- क्या एक नया अभिकर्ता शून्य से शुरू करके 4 माह में एमडीआरटी हो सकता है?

मैं यह जानता हूँ यदि इंसान किसी लक्ष्य को ठान लिया जाये और पूरी शिद्दत के साथ कार्य करना शुरू कर दे। तब उस व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचने से कोई रोक ही नहीं सकता है। 

लेकिन यदि सामान्य व्यक्ति की बात की जाए, तब सिर्फ यह कह देना कि आप बड़े बीमे कीजिए, पैसे वाले लोगों को बीमे के विषय में बताइए। अंको के रूप में यह गणित समझाया भी जा सकता है कि आप 4 माह में नया बीमा करके एमडीआरटी क्वालीफाई कर सकते हैं। लेकिन यथार्थ के धरातल पर हर सामान्य अभिकर्ता के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं है। 

आप इसको ऐसे समझ सकते हैं कि आप यह मान लीजिए कोई एक ऐसा व्यक्ति है जिसकी क्षमता ₹5 लाख से ₹10 लाख तिमाही प्रीमियम जमा करने की है। आपकी मुलाकात उस व्यक्ति से हो जाती है। तब आप ऐसे व्यक्ति से जीवन बीमा की बातचीत की शुरुआत कैसे करेंगे? आप उस व्यक्ति से ऐसा क्या बोलेंगे कि वह व्यक्ति आपसे नई जीवन बीमा पॉलिसी लेने के लिए तैयार हो जाएगा? 

दोस्तों जब आप बड़े बीमे के लिए काम करना शुरू करते हैं। तब आपको सबसे पहले यह सीखने की आवश्यकता है कि एक एचएनआई ग्राहक की जरूरतें क्या है और उन जरूरतों के आधार पर, आप उसे कौन सी जानकारी शेयर करेंगे, जो उनके लिए फायदेमंद साबित होगी। 

जब आप ऐसा करने में सफल हो जाते हैं इसके बाद ही आप उस एचएनआई ग्राहक का बीमा कर पाने में सफल हो पाएंगे। इसके लिए हमने अपने यूट्यूब चैनल पर कुछ वीडियो पोस्ट की हुई है। हालांकि यह वीडियो देखने में बिल्कुल सामान्य सी नजर आती है। सबसे पहले आपको इस जानकारी को लेना जरूरी होगा। 

आइए देखते हैं वीडियो वीडियो कौन सी है और उसमे क्या जानकारी दी गई है-

  1. जीएसटीन क्या होता है?
  2. बीमा पॉलिसी का नॉमिनी वास्तविक कानूनी उत्तराधिकारी नही होता?
  3. केवाईसी के सन्दर्भ में सम्पूर्ण जानकारी 
  4. सीकेवाईसी के सन्दर्भ में सम्पूर्ण जानकारी 
  5. हिन्दू अनडिवाइडेड फैमली की जानकारी 
  6. मैरिड वुमन प्रॉपर्टी एक्ट क्या है 
  7. एम्प्लॉई और एम्प्लोयर स्कीम क्या है 
  8. बड़े बीमे बेचने के लिए क्या करें

उपरोक्त में बताई गई जानकारी देखने में बिलकुल सामान्य नज़र आती है। लेकिन यह उस अभिकर्ता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है जो बड़े बीमे बेचने की ईच्छा रखता है। 

दूसरा प्रश्न - जब हम नए व्यक्ति से बीमे के संदर्भ में मीटिंग करने के लिए जाते हैं, तब हमें डर क्यों लगता है? 

उत्तर - यदि आप जीवन बीमा व्यवसाय में जुड़े हुए हैं। तब आपने भी यह महसूस किया होगा कि किसी संभावित बीमा ग्राहक से मिलने के लिए जाते समय एक अनजाना सा डर महसूस होता है। यदि आप ऐसा महसूस करते हैं, तब आपको एक प्रश्न जरूर परेशान करता होगा कि ऐसा होता क्यों है? 

मेरे प्यारे अभिकर्ता साथियों, यह एक मानवीय स्वभाव है। मनुष्य का मन पारंपरिक वातावरण में रहने के लिए सहज होता है। जब कोई व्यक्ति एक नए वातावरण के संपर्क में आता है। वह व्यक्ति खुद को असहज महसूस करने लगता है। 

जीवन बीमा व्यवसाय में एक अभिकर्ता के लिए यह एक बड़ी चुनौती होती है। हमें अपने आप को इस प्रकार तैयार करना होता है कि हम प्रतिदिन नए लोगों से बीमे के लिए बातचीत कर सकें। 

जीवन बीमा व्यवसाय में एक और भी अनजाना सा डर होता है और वह यह है कि हम अपने संभावित ग्राहक से मिलने से पहले ही कई तरह की धारणाएं बनाना शुरू कर देते हैं। जैसे में यदि हमारा संभावित ग्राहक कोई डॉक्टर, इंजीनियर, बड़ा वकील अथवा किसी वरिष्ठ पद पर कार्य करने वाला है। तब अभिकर्ता के रूप में हमें महसूस होता है कि हमारा वह संभावित ग्राहक को बहुत अधिक जानकारी है। यदि हमारा वह संभावित ग्राहक हमसे कोई प्रश्न पूछता है और हम उसका उत्तर नहीं दे पाते है, तब क्या होगा?

इसके लिए हमें यह समझना होगा कि हर व्यक्ति अपने पारंपरिक व्यवसाय में पारंगत होता है। यदि आपका संभावित ग्राहक एक डॉक्टर है। तब उसको मनुष्य के शरीर में होने वाली बीमारियों और उसके निदान में उपयोग की जाने वाली दवाओं तथा ऑपरेशन इत्यादि के विषय में अच्छी जानकारी हो सकती है। 

आपका ऐसा संभावित ग्राहक जो एक डॉक्टर है उसे कानूनी विषय में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं हो सकटी है। ठीक इसी प्रकार से यदि आपका संभावित ग्राहक एक बड़ा वकील है। तब उसे रोगों के विषय में, उस रोग के निदान के लिए कौन सी दवा उपयोग की जाएगी अथवा उस रोग के इलाज के लिए ऑपरेशन जरूरी है या नहीं, इसके विषय में पता नहीं होगा। 

ठीक इसी प्रकार से यदि आप का संभावित ग्राहक डॉक्टर, इंजीनियर अथवा कोई भी अन्य पद पर कार्य करने वाला व्यक्ति है। तो उसे अपने व्यवसाय के विषय में अच्छी जानकारी हो सकती है। जीवन बीमा के विषय में आप से बेहतर जानने वाला कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है। 

जब आपके मन में इस तरह के प्रश्न उठते हैं, तब आपको अपने आप से यह उत्तर देने की जरूरत है। 


तीसरा प्रश्न -  हम प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 से अधिक बीमा कर देते है, लेकिन समस्या यह होती है कि हमारी पॉलिसी जल्दी लैप्स हो जाती है, क्या करें?

उत्तर - यह भी एक बहुत सामान्य लेकिन बहुत जटिल समस्या है। लगभग हर तीसरा एलआईसी अभिकर्ता, अपने व्यवसाय में इस समस्या से परेशान होता है। इसका उत्तर संक्षिप्त रूप में दे पाना थोड़ा सा कठिन है। हमने अपने यूट्यूब चैनल रितेश एलआईसी एडवाइजर पर, इसकी जानकारी पहले से प्रस्तुत की हुई है। 

एक एलआईसी अभिकर्ता एलआईसी में क्लब मेंबर कैसे बन सकता है, इसके विषय में जानकारी देते समय मैंने एलआईसी पॉलिसी के लेप्सेशन के संदर्भ में महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रदर्शित किया है। हमें लगता है कि आपको क्लब मेंबर के कोर्स की पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। 

यदि आप ऐसा करते हैं तो इसका दोहरा लाभ आपको होगा। पहला यह कि आपको यह पता हो जाएगा की पॉलिसी को लैप्स होने से कैसे बचाया जा सकता है और दूसरा यह कि आप भारतीय जीवन बीमा निगम में आसानी से क्लब मेंबरशिप बन पाएंगे। 

आप उपरोक्त पर क्लिक करके सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कीजिये। यह आपके लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। 


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.