LIC NEFT Form Kaise Bhare
NEFT क्या है -
हमें पूरा भरोसा है कि हमारा प्रत्येक पाठक नेफ्ट के विषय में जरूर सुना होगा। यह एक ऐसी सामान वित्तीय लेनदेन की पद्धति है, जिसका उपयोग लगभग हर व्यक्ति कर रहा है। लेकिन क्या वास्तव में आप नेफ्ट के विषय में जानकारी रखते हैं। यदि आप नेफ्ट के विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो जीवन बीमा बाजार पर आज की हमारी यह पोस्ट आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
हम अपनी इस पोस्ट के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम के नेफ्ट प्रक्रिया को भी विस्तृत रूप से समझेंगे। यदि आप भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी, अभिकर्ता अथवा ग्राहक हैं। तब हमें यह पूरा भरोसा है कि जीवन बीमा बाजार पर दी जाने वाली हमारी यह पोस्ट, आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होगी।
नेफ्ट क्या है, इसको जानने से पहले हमें नेफ्ट का फुल फॉर्म जानना जरूरी है। NEFT का फुल फॉर्म होता है - नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर। भारत में ऑनलाइन विधि से पैसों की लेनदेन के लिए मुख्य रूप से तीन पद्धतियों को अपनाया जाता है - एनईएफटी, आरटीजीएस और आइएमपीएस। इनमें से सबसे प्रचलित पद्धति, जिसका उपयोग भारत का सामान्य नागरिक कर रहा है वह पद्धति वह है एनईएफटी पद्धति।
एनएफटी के माध्यम से संपूर्ण भारत में किसी भी बैंक के एक खाते से किसी भी दूसरे बैंक के या उसी बैंक के दूसरे खाते में पैसे को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। यह एक बहुत ही सुरक्षित पद्धति है।
नेक्स्ट के माध्यम से फंड ट्रांसफर की इस प्रणाली को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा संचालित किया जाता है। जिसकी शुरुआत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा वर्ष 2005 में किया गया था। आज की तारीख में भारत के लगभग प्रत्येक बैंक नेफ्ट प्रणाली से जुड़ चुके हैं।
किसी व्यक्ति को नेफ्ट के माध्यम से पैसे भेजने के लिए निम्नलिखित चार चीजों की आवश्यकता होती है। जिस बैंक खाते में पैसे भेजने होते हैं, उसके बैंकर का नाम, अर्थात यदि जिस खाता में पैसा भेजना है यदि वह भारतीय स्टेट बैंक का है। तब उस खाते का बैंकर भारतीय स्टेट बैंक होगा। खाता धारक का नाम, खाता संख्या एवं बैंक का आईएफएससी कोड
इन चार प्रमुख चीजों के आधार पर एक खाताधारक अपने खाते से किसी दूसरे के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकता है।
LIC NEFT Form -
कुछ वर्षों पहले तक भारतीय जीवन बीमा निगम से होने वाले भुगतान चेक के माध्यम से किए जाते थे। चेक द्वारा किए जाने वाले भुगतान में, कई बार विवाद पैदा हो जाता था। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि निगम द्वारा जारी किये जाने वाले चेक पर सिर्फ पॉलिसीधारक का नाम हुआ करता था।
ऐसे में, कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही थी। जिसमें एक ही क्षेत्र में, एक ही नाम के दो या दो से अधिक लोग रहते थे। जिस वजह से पॉलिसीधारक का पैसा दूसरे व्यक्ति के पास चला जाता था। बाद में, इस तरह की घटनाएं संज्ञान में आने पर, निगम द्वारा उचित कार्यवाही करके पॉलिसीधारक का पैसा उसके अपने खाते में दिलाया जाता था।
इस तरह की अनियमितताओं के कारण निगम और निगम के पॉलिसीधारकों का समय और पैसा बिना वजह नुकसान होता था। आईआरडीए के आदेश के उपरांत एवं निगम के पूर्व अनुभव के आधार पर निर्णय लेते हुए, भारतीय जीवन बीमा निगम ने पैसों की देनदारी के लिए नेफ्ट प्रक्रिया को अपना लिया। आज की तारीख में निगम अपने पॉलिसीधारकों को, किसी भी तरह का भुगतान नेफ्ट के माध्यम से डायरेक्ट उसके बैंक खाते में कर रही है।
अतः प्रत्येक पॉलिसीधारक के लिए यह बहुत आवश्यक हो जाता है कि वह अपनी जीवन बीमा पॉलिसी में, अपने बैंक खाते की डिटेल देकर नेफ्ट प्रक्रिया को अपडेट करा ले। ताकि भविष्य में किसी भी तरह का भुगतान प्राप्त करने में, उसे समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
एलआईसी नेफ्ट फॉर्म को कैसे भरते हैं -
यदि आप भारतीय जीवन बीमा निगम के पॉलिसीधारक हैं। तो आपको अपने जीवन बीमा पॉलिसी में अपने बैंक खाते को की डिटेल अपडेट करवा लेना चाहिए। नेफ्ट अपडेट करने के लिए, आपके पास एलआईसी का नेफ्ट फार्म होना आवश्यक है। एलआईसी का यह नेफ्ट फॉर्म भारतीय जीवन बीमा निगम के किसी भी शाखा कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
आपकी सुविधा के लिए हम जीवन बीमा बाजार की इस पोस्ट में बिल्कुल नीचे की ओर एलआईसी का नेफ्ट फार्म दे रहे हैं। आप इस नेफ्ट फॉर्म को प्रिंट आउट करवा कर उपयोग में ले सकते हैं। एलआईसी के नेफ्ट फॉर्म को कैसे भरा जा सकता है। इसकी जानकारी देने के लिए हम एक वीडियो प्रस्तुत कर रहे हैं। आप इस पूरी वीडियो को देखकर आसानी से एलआईसी के नेफ्ट फार्म को भर सकते हैं।
एलआईसी का नेफ्ट फॉर्म डाउनलोड करें -
जैसा कि हमने वादा किया था। हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम में आपकी जीवन बीमा पॉलिसी के नेफ्ट प्रोसेस को कंप्लीट करने हेतु एलआईसी का नेफ्ट फॉर्म शेयर कर रहे हैं। यहां पर डमी डाटा के साथ एलआईसी का नेफ्ट फॉर्म भी दिया जा रहा है। ताकि यदि आपको फॉर्म भरते समय कोई कन्फूजन हो तो आसानी से दूर कर सके।
नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके आसानी से एलआईसी की नेट फार्म को एवं डमी डाटा के साथ दिए गए फार्म को डाउनलोड किया जा सकता है।
- एलआईसी नेफ्ट फॉर्म हिंदी भाषा में डाउनलोड करने हेतु - यहाँ क्लिक कीजिये
- एलआईसी नेफ्ट फॉर्म अंग्रेजी भाषा में डाउनलोड करने हेतु - यहाँ क्लिक कीजिये
- डमी डाटा के साथ एलआईसी नेफ्ट फॉर्म हिंदी भाषा में डाउनलोड करने हेतु - यहाँ क्लिक कीजिये
- डमी डाटा के साथ एलआईसी नेफ्ट फॉर्म अंग्रेजी भाषा में डाउनलोड करने हेतु - यहाँ क्लिक कीजिये
एलआईसी के विकास अधिकारी, सीएलआईए एवं अभिकर्ता हेतु -
यदि आप एलआईसी के विकास अधिकारी अथवा सीएलआईए अभिकर्ता है। तो यह पोस्ट आपके नए अभिकर्ताओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। आप अपने नए अभिकर्ताओं को यह जानकारी शेयर करके उनकी मदद कर सकते है।
यदि आप एलआईसी के अभिकर्ता है। तो यह जानकारी आपके ऐसे ग्राहकों के लिए उपयोगी होगी। जो आपसे दूर रहते है और उन्हें तत्काल नेफ्ट कराने की आवश्यकता होती है। तो यदि आप चाहे तो इस पोस्ट का लिंक उन लोगो को शेयर करके उनकी सहायता कर सकते है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.