एलआईसी का फॉर्म संख्या 340
आज की यह पोस्ट भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी और सीएलआईए अभिकर्ताओं के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी सिद्ध होने वाला है। विकास अधिकारी और सीएलआईए अभिकर्ताओं को अपने कैरियर में नए अभिकर्ताओं को नियुक्त करना होता है।
जब एक नया अभिकर्ता आप से जुड़ता है। आपको अपने अभिकर्ता को हर प्रकार की जानकारी देनी पड़ती है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है एलआईसी के प्रस्ताव पत्र को करने की जानकारी देना।
आज की जीवन बीमा बाजार की हमारी इस पोस्ट को आप अपने नए अभिकर्ताओं के साथ शेयर करके, उसे एलआईसी के सभी फॉर्म को भरने की पूरी जानकारी दे सकते हैं।
ऐसा करने से आपके अभिकर्ता को पूरी जानकारी हो जाती है और आपका समय नुकसान नहीं होता है। आप अपने इस समय का उपयोग अपने दूसरे जरुरी कार्यो में लगा सकते है।
एलआईसी फॉर्म संख्या 340 डाउनलोड करें-
यदि आप अपने बीमा व्यवसाय के लिए, अपनी शाखा से दूर और अपने घर से दूर जाते हैं, जहाँ आपको फॉर्म संख्या 340 के आसानी से उपलब्ध होने की संभावना नहीं दिखती है। तो ऐसे में भी आप फॉर्म संख्या 340 के जरिए आसानी से नया बीमा बेच सकते हैं।
यहां नीचे आपको कुछ लिंक दिए गए हैं। जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे। आप एलआईसी फॉर्म संख्या 340 की पीडीएफ फाइल आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार यह फॉर्म आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाए। आप नजदीकी दुकान पर जाकर, एलआईसी के फॉर्म संख्या 340 को प्रिंट करवा सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- एलआईसी फॉर्म संख्या 340 को हिंदी भाषा में डाउनलोड करने के लिए - यहाँ क्लिक कीजिए
एलआईसी फॉर्म नंबर 340 का इस्तेमाल कब होगा?-
एक व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है और वह अपनी आय अर्जित नहीं करता है। उदाहरण के लिए, जो बच्चे 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और पढ़ रहे हैं, यानी वे अपनी जरूरतों के लिए अपने माता-पिता पर निर्भर हैं। ऐसे बच्चों के जीवन का बीमा कराते समय फॉर्म संख्या 340 का उपयोग किया जाएगा।
इसी तरह जो महिलाएं घर में अपना काम करती हैं, यानी गृहिणी हैं, यानी जो अपनी जरूरतों के लिए अपने पति या बच्चे की आय पर निर्भर हैं। ऐसी महिलाओं के जीवन पर बीमा कराते समय एलआईसी फॉर्म नंबर 340 का इस्तेमाल किया जाएगा।
एलआईसी फॉर्म संख्या 340 को कैसे भरें? -
एलआईसी फॉर्म नंबर 340 कैसे भरें, इसकी जानकारी देने के लिए कुछ वीडियो बनाया गया है। पहले वीडियो में फॉर्म संख्या 340 के पेज नंबर 1 और पेज नंबर 2 की जानकारी विस्तार से दी गई है। यह जानकारी आप नीचे दिए गए वीडियो को देखकर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
दूसरे वीडियो में एलआईसी फॉर्म संख्या 340 को भरने के लिए फॉर्म संख्या 340 के पेज नंबर 3, पेज नंबर 4 और पेज नंबर 5 पर दिए गए सभी प्रश्नों और उनके संभावित उत्तर की विस्तार से जानकारी दी गई है। इसे समझने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को ध्यान से देखें-
एलआईसी के फॉर्म संख्या 340 को भरने के लिए तीसरे वीडियो में फॉर्म संख्या 340 के पेज संख्या 6, पेज संख्या 7, पेज संख्या 8 और पेज संख्या 9 के सभी प्रश्नों और उनके संभावित उत्तर की विस्तार से जानकारी दी गई है। इसको समझने के लिए नीचे दी गई वीडियो को ध्यान से देखें -
एलआईसी के फॉर्म संख्या 340 को भरने के लिए तीसरे वीडियो में फॉर्म संख्या 340 के पेज संख्या 10, पेज संख्या 11 और पेज संख्या 12 के सभी प्रश्नों और उनके संभावित उत्तर की विस्तार से जानकारी दी गई है। इसको समझने के लिए नीचे दी गई वीडियो को ध्यान से देखें -
एलआईसी फॉर्म संख्या 340 की जानकारी संक्षेप में-
एलआईसी फॉर्म नंबर 340 कैसे भरें, इस बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए उपरोक्त में वीडियो साझा किया गया है। परंतु यदि आपको फार्म संख्या 340 के सभी प्रश्नों के सभी संभावित उत्तरो की जानकारी है और भविष्य में किसी एक या दो प्रश्न के लिए आप कंफ्यूज होते हैं। तो ऐसी स्थिति में, उपरोक्त वीडियो देखने से आपका बड़ा समय नुकसान होता है।
तो आपके महत्वपूर्ण समय को ध्यान में रखते हुए, यहां कुछ डमी डेटा के साथ एलआईसी फॉर्म 340 को संक्षेप में भरने की पूरी जानकारी दी गई है। नीचे दिए गए वीडियो को ध्यान से देखें-
यदि आप उपरोक्त वीडियो में दिए गए फॉर्म को डाउनलोड करना चाहते है। जिसमे पूरा भरा हुआ फॉर्म उदाहरण के साथ दिखाया गया है। तो नीचे दिए हुए लिंक आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
- एलआईसी के फॉर्म संख्या 340 की पीडीऍफ़ फाइल डमी डाटा के साथ हिंदी भाषा में डाउनलोड करने हेतु - यहाँ क्लिक कीजिये
- एलआईसी के फॉर्म संख्या 340 की पीडीऍफ़ फाइल डमी डाटा के साथ अंग्रेजी भाषा में डाउनलोड करने हेतु - यहाँ क्लिक कीजिये
एलआईसी फॉर्म संख्या 340 को एक साथ डाउनलोड करें -
यदि आप कंप्यूटर अथवा लैपटॉप के माध्यम से फार्म डाउनलोड कर रहे हैं। तो आप एक साथ पूरे फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए हुए डाउनलोड बटन पर क्लिक कीजिए।
लेकिन ध्यान रहे, यदि आप मोबाइल यूजर हैं। तो आप इस माध्यम से एलआईसी के सभी फॉर्मो को डाउनलोड करने का प्रयास ना करें। क्योंकि, यहां पर फार्मो को कंप्रेस करके शेयर किया जा रहा है। यदि आपकी मोबाइल इसका सपोर्ट नहीं करती है। तो यह आपके मोबाइल के लिए नुकसान देय हो सकता है।
यदि आप एलआईसी में विकास अधिकारी या एलआईसी में सीएलआईए एजेंट हैं। तो आप हमारी इस पोस्ट को अपनी टीम के साथ जरूर शेयर करें। ऐसा करना आपकी टीम के सभी एजेंटों के लिए फायदेमंद साबित होगा। साथ ही, यह आपका काफी समय भी बचाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें।