14 June 2021

eSanjeevani OPD Registration | eSanjeevani OPD

 eSanjeevani OPD Registration

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा, यह एक ऑनलाइन ओपीडी स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की गई है। भारत सरकार द्वारा अपने नागरिको को अपने तरह की यह पहली ऑनलाइन ओपीडी सेवा है। 
इस ऑनलाइन ओपीडी सेवा के जरिये भारत सरकार की कोशिस है कि हर भारतीय नागरिक को, उनके स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओ का समाधान, उनके घरो पर ही मिल सके। 
इस इ-संजीवनी ओपीडी मोबाइल एप्लीकेशन की सहायता से, वीडियो कालिंग की जरिये मरीजों को उनके घरो पर ही बेहतरीन डॉक्टरों की सलाह मिल पायेगी। अतः हम अपनी वेबसाइट "जीवन बीमा बाजार" की सहायता से, आपके लिए ई-संजीवनी ओपीडी मोबाइल एप्लीकेशन की सम्पूर्ण जानकारी प्रस्तुत कर रहे है। 

ई-संजीवनी ओपीडी-

इस ई-संजीवनी ओपीडी मोबाइल एप्लीकेशन को, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस कंप्यूटिंग (C-DAC) द्वारा मोहाली में तैयार किया गया है। इस ई-संजीवनी ओपीडी मोबाइल एप्लीकेशन कुछ इस प्रकार से तैयार किया गया है कि आप निम्नलिखित प्रकार से इसका लाभ प्राप्त कर पाएंगे-
  1. रोगियों का पंजीकरण- इस ई-संजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन का उपयोग करने के लिए रोगी को सर्वप्रथम अपना रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। एक बार रजिस्ट्रेशन सफल हो जाने के बाद, परिवार के दूसरे सदस्यों को भी अपने साथ मेंबर बनाया जा सकता है। 
  2. टोकन जनरेशन- रोगी की सही पहचान के लिए इस ई-संजीवनी एप्लीकेशन पर एक टोकन मिल जाता है। यह टोकन अपने आप जनरेट हो जाता है। 
  3. कतार प्रबंधन- पारंपरिक रीति से, जब आप किसी डॉक्टर से सम्पर्क करने के लिए जाते है। तो आपको अपने बारी का इंतज़ार करना पड़ता है। ठीक इसी प्रकार से जब आप ई-संजीवनी मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेते है। तो यदि आपसे पहले कुछ लोगो ने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिया हुआ है। तो आपको अपनी बारी का इंतज़ार करना पड़ सकता है। अर्थात यह एप्लीकेशन कतारबद्ध तरीके से डॉक्टर से सम्पर्क करने की डिजिटल अनुमति प्रदान करता है। 
  4. डॉक्टर के साथ ऑडियो-वीडियो परामर्श- एक बार जब आपकी बारी आ जाती है। आप सम्बंधित डॉक्टर से ऑडियो अथवा वीडियो कॉल के जरिये अपनी स्वास्थ्य समस्या के समाधान हेतु परामर्श कर सकते है। 
  5. ई प्रिस्क्रिप्शन- जब आपका डॉक्टर आपको ऑडियो अथवा वीडियो कॉल के जरिये सुन चूका होता है। आपके स्वास्थ्य समस्याओ के आधार पर दवाइयों और दूसरे आवश्यक स्टेप्स लिख सकता है। इसे ई-प्रिस्क्रिप्शन कहा जाता है। जिसे आप अपनी सुविधानुसार डाउनलोड कर सकते है। 
  6. एसएमएस/ईमेल सूचनाएं- आवश्यकता होने पर, इस एप्लीकेशन से आपको आपके मोबाइल पर एसएमएस अथवा ईमेल के जरिये सूचनाएं भेजी जा सकती है। 
  7. राज्य के डॉक्टरों द्वारा सेवित- यह सेवा राज्य के डॉक्टरों की सहायता से संचालित की जा रही है। भविष्य में इस सन्दर्भ में किसी अपडेट के विषय में सूचित किया जायेगा। 
  8. नि: शुल्क सेवा- भारत सरकार की यह सर्विस पूरी तरह से निःशुल्क है। 

ई-संजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें-

यदि आप जानना चाहते है कि ई-संजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन किया जाता है और एक बार जब आप इस एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन कर चुके होते है। फिर आप डॉक्टर से कैसे सम्पर्क कर सकते है। तो इसकी पूरी जानकारी के लिए मैंने एक वीडियो बनाई है। 
यह वीडियो आप नीचे देख पा रहे होंगे। बेहतर होगा यदि आप इस वीडियो को YouTube पर ओपन करके देखे। 


इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने जानने वालो को जरूर शेयर कीजिये। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.