07 September 2021

How to Uninstall CorelDraw Completely

How to Uninstall CorelDraw Completely

How to Uninstall CorelDraw Completely


क्या आपके कंप्यूटर में Corel Draw इनस्टॉल है? लेकिन अब आप किसी कारणवश अपने CorelDraw को अनइंस्टॉल करना चाहते हैं। अगर ऐसा है तो आपके लिए यह बहुत जरूरी है कि आपको अपने कंप्यूटर अथवा लैपटॉप से Corel Draw को पूरी तरह से इनस्टॉल करने का तरीका पता होना चाहिए। 

यदि आप अपने कंप्यूटर से CorelDraw को पूरी तरह से अनइंस्टॉल नहीं करते हैं। तो बहुत अधिक सम्भावना है कि जब आपको फिर से CorelDraw को इनस्टॉल करना पड़े। तब आपको कई तरह की त्रुटियों का सामना करना पड़े।

इसके अलावा यदि आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से CorelDraw को पूरी तरह से अनइंस्टॉल नहीं करते हैं, तो कोई अन्य प्रोग्राम या अन्य सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करते समय आपको अपने कंप्यूटर में त्रुटि का सामना करना पड़ सकता है।

Corel Draw की बची हुई फाइलें आपके कंप्यूटर को काफी धीमा कर सकती हैं। जो आपके कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते समय आपके भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।

तो अगर आप जानना चाहते हैं कि कंप्यूटर से CorelDraw को पूरी तरह से अनइंस्टॉल कैसे करें, तो जीवन बीमा बाजार (Jivan Bima Bajar) की इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।


कंप्यूटर से कोरल ड्रा कैसे करें अनइंस्टाल-

कंप्यूटर से Corel Draw को अनइंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले सामान्य तरीका अपनाना पड़ता है, यानी जिस तरह से आप अपने कंप्यूटर से किसी अन्य सॉफ्टवेयर को अनइंस्टॉल करते हैं। Corel Draw को भी इसी तरह से अनइंस्टॉल किया जाता है। आइए समझते हैं कि इसके लिए क्या करना होगा।

  • सबसे पहले कंप्यूटर के स्टार्ट मेन्यू पर क्लिक करें और कंट्रोल पैनल में जाएं।
  • कंट्रोल पैनल में प्रोग्राम और फीचर्स विकल्प चुनें।
  • Programs and Features ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपके कंप्यूटर में पहले से इंस्टॉल किया हुआ सारा सॉफ्टवेयर दिखाई देने लगेगा। यहां से सभी CorelDraw सॉफ्टवेयर को सेलेक्ट करें और उन्हें एक-एक करके अनइंस्टॉल करें।
How to Uninstall CorelDraw Completely


कोरल ड्रा एक अस्थायी फ़ाइल को हटा दें-

एक बार जब आप अपने कंप्यूटर और लैपटॉप से CorelDraw को अनइंस्टॉल कर देते हैं। इसके बाद आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से Corel Draw की अस्थाई फाइल को डिलीट करना होगा।

ये वही फाइलें हैं, जो बाद में किसी भी सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करते समय परेशानी का कारण बनती हैं। हमने CorelDraw को अनइंस्टॉल करने और अपने कंप्यूटर से इस अस्थायी फ़ाइल को आसानी से निकालने के तरीके पर एक पूरा वीडियो तैयार किया है। आप इस वीडियो को देखकर आसानी से पूरी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.