03 October 2021

How to Generate Link on Google Map in Hindi

How to Generate Link on Google Map in Hindi

How to Generate Link on Google Map in Hindi


यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं, या आपकी खुद की कोई दुकान या कार्यालय है या आपकी वेबसाइट है या आप किसी सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े हैं, और आप चाहते हैं कि आपके ग्राहक, कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग आपके दुकान निवास या कार्यालय तक आसानी से पहुंच सकें। तब आज का "जीवन बीमा बाजार" का यह पोस्ट आपके लिए काफी काम का साबित होगा। 

क्योंकि आज की पोस्ट में बताया जा रहा है कि आप अपने किसी भी लोकेशन का लिंक गूगल मैप से कैसे कॉपी करके शेयर कर सकते हैं। एक बार जब आप अपने लोकेशन का लिंक कॉपी कर लेते है उसके बाद, आप इस लिंक को अपनी वेबसाइट, डिजिटल बिजनेस कार्ड, ब्लॉगर, सोशल मीडिया अकाउंट इत्यादि जगहों पर आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

गूगल मैप क्या है-

गूगल मैप वास्तव में वेब आधारित एक ऐसा मैपिंग प्लेटफार्म है, जहाँ पर उपग्रह से ली गई विभिन्न जगहों की इमेज, हवाई जहाज अथवा ड्रोन से की गई फोटोग्राफी, विभिन्न क्षेत्रो के सड़क के नक्शे, सड़कों एवं विभिन्न स्थानों के 360 डिग्री इंटरएक्टिव मनोहारी दृश्य, वास्तविक समय पर किसी क्षेत्र की यातायात की स्थिति, इत्यादि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। गूगल मैप गूगल द्वारा पेश किया जाने वाला वेब आधारित प्लेटफार्म है। जिसका उपयोग कंप्यूटर, मोबाइल अथवा टेबलेट पर बड़े ही आसानी से किया जा सकता है। आज पूरे विश्व में गूगल मैप का उपयोग करके किसी स्थान तक पहुंचना काफी आसान हो गया है। 


गूगल मैप पर अपनी लोकेशन का लिंक कैसे प्राप्त करें-

यहां आपको बताया जा रहा है कि मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से अपने लोकेशन के लिंक को गूगल मैप से कैसे कॉपी करें। हालाँकि, Google मानचित्र पर, आप अपने स्थान के लिए एक स्थायी लिंक भी बना सकते हैं और आप Google मानचित्र पर अपने  लोकेशन को पिन भी कर सकते हैं।

यदि आप Google मानचित्र पर अपना स्थायी लिंक बनाते हैं और Google मानचित्र पर अपना लोकेशन पिन करते हैं। फिर ऐसा करने पर Google सर्च इंजन में आपकी लोकेशन भी प्रदर्शित हो सकती है।

Google लोकेशन पर अस्थायी लिंक भी बनाए जा सकते हैं। कुछ समय बाद Google मानचित्र से एक अस्थायी लिंक स्वतः हटा दिया जाता है। इन सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी के लिए हम अपनी अगली किसी पोस्ट में जानकारी प्रस्तुत करेंगे। अभी हम समझते हैं कि आप सामान्य रूप से Google मानचित्र पर अपने स्थान लिंक को कैसे कॉपी कर सकते हैं और इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं।


मोबाइल की सहायता से अपनी लोकेशन का लिंक कॉपी कीजिए -

आज लगभग सभी मोबाइल में गूगल मैप्स एप्लीकेशन डिफॉल्ट रूप से इंस्टाल होता है। अगर आपके मोबाइल में गूगल मैप्स एप्लिकेशन इंस्टॉल नहीं है। फिर प्ले स्टोर पर उपलब्ध गूगल मैप एप्लीकेशन का लिंक नीचे शेयर किया जा रहा है। इस लिंक पर क्लिक करके, आप अपने मोबाइल में गूगल मैप एप्लिकेशन इंस्टॉल कर सकते हैं।

अगर आपके मोबाइल में गूगल मैप्स एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल है। फिर आपको तय करना है कि आपके मोबाइल में गूगल मैप एप्लीकेशन अपडेट है या नहीं। अगर आपके मोबाइल में गूगल मैप्स एप्लीकेशन अपडेट नहीं है। फिर भी आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, अपने गूगल मैप के एप्लीकेशन को अपडेट कर सकते हैं।

गूगल मैप एप्लीकेशन के लिए - यहाँ क्लिक करें


पहला स्टेप- आपको अपने मोबाइल में गूगल मैप एप्लीकेशन को ओपन करना है। अब आप उस स्थान पर खड़े हो जाइये , जिस स्थान का लिंक आप Google मानचित्र पर साझा करना चाहते हैं।

अब आपको अपने मोबाइल के नीचे दाईं ओर GPS का आइकन दिखाई देगा। सबसे पहले आपको अपने जीपीएस के आइकॉन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप GPS के आइकॉन पर क्लिक करते हैं। आपका स्थान गूगल मैप के ऊपर एक नीले गोले के अंदर दिखाई देता है। नीचे दी गई इमेज को देखें-


Google Maps Link to Address | Google Map Link Generator


दूसरा चरण- अब आपको नीले रंग के गोल सर्किल पर थोड़ी देर तक प्रेस करके रखना चाहिए। ऐसा करते ही एक लाल रंग का पिन दिखाई देने लगता है और आपके मोबाइल में नीचे की ओर, आप जिस स्थान पर अपने मोबाइल को लेकर खड़े हैं, उस स्थान का नाम और अन्य जानकारी दिखाई देने लगती है। 

जिस जगह पर नाम लिखा हुआ है, अंगूठे से वहां पर प्रेस करते हुए ऊपर की ओर स्क्रॉल करें ऐसा करते ही आपकी मोबाइल में कुछ नए ऑप्शन दिखाई देने लगते हैं। नीचे दिए गए इमेज को ध्यान से देखिए -


Google Maps Link to Address | Google Map Link Generator

तीसरा चरण - अब आपको आपकी मोबाइल में उपरोक्त चित्र के अनुसार नए ऑप्शन दिखाई देने लगते हैं। यहां पर आपको "शेयर प्लेस" के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। 

जैसे ही आप "शेयर प्लेस" के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, आप अपने लोकेशन का लिंक शेयर कर सकें, इस हेतु आपके मोबाइल में तमाम एप्लीकेशन ओपन हो जाते हैं। 

अब आप जिस भी एप्लीकेशन के जरिए अपनी लोकेशन को शेयर करना चाहते हैं। उस एप्लीकेशन को सेलेक्ट करके, अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं। 

हमें लगता है कि इसका सबसे बेहतरीन ऑप्शन है, "कॉपी टो क्लिपबोर्ड" जब आप इस बटन पर क्लिक करते हैं, आपकी लोकेशन आपके मोबाइल के क्लिपबोर्ड में कॉपी हो जाती है। जब एक बार लोकेशन का लिंक आपके मोबाइल के कीबोर्ड में कॉपी हो जाता है। उसके बाद आप अपनी किसी भी मनचाही एप्लीकेशन पर इसे पेस्ट करके अपनी लोकेशन को शेयर कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए हुए इमेज को ध्यान से देखिए-

Google Maps Link to Address | Google Map Link Generator


यदि आपको ग्रुप उपरोक्त जानकारी प्राप्त करने में अभी भी कोई कंफ्यूजन हो रहा है तो आपके लिए हमने एक वीडियो तैयार किया है आप इस वीडियो के माध्यम से भी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.